नई साल पर सिरसा जिले को मिलेगी 2 बड़ी सौगातें, जोरो- शोरों से चल रहा काम

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले को बहुत जल्द 2 बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इस समय यहां नई सब्जी और अनाज मंडी दोनों का काम जोरो पर है. चार दीवारी का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है. बस मंडी के परिसर में रोड़ बनना बाकी है. दोनो मंडियों में लगभग 150 से 200 दुकानें तैयार की जाएगी. इसके साथ ही, लक्कड़ मंडी भी तैयार हो रही है. पहले अनाज मंडी व सब्जी मंडी तैयार होगी, ताकि शहर में जाम की स्थिति को कम किया जा सके. इन मंडियों की नीव 28 फरवरी 2024 को रखी गई थी, लेकिन कंस्ट्रक्शन का कार्य 4 अप्रैल से शुरू हुआ था.

Dhan Paddy Mandi

पुरानी मंडियां नहीं होगी शिफ्ट

ये तीनों मंडियां नेशनल हाईवे सिरसा बाईपास के पास चतरगढ़ पट्टी, गाँव झोपड़ा रोड पर बन रही है, जहां पहले खेती की जमीन हुआ करती थी. यह प्राजेक्ट करीब 20 करोड़ की लागत के साथ तैयार किया जा रहा है. अभी पुरानी मंडियों को शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है. कुछ दुकानदार अलॉटमेंट के बारे में पूछताछ कर रहे है. मंडियों का कार्य संभाल रहे सुभाष अरोड़ा का कहना है कि मंडियों में दुकानों के लिए प्लेटफार्म की लंबाई 400 से 700 फुट तैयार की है. मंडी परिसर में दुकानों के आगे प्लेटफार्म तैयार की प्रक्रिया अभी भी जारी है.

पूर्व सीएम ने की थी घोषणा

इस समय अनाज मंडी. लक्कड़ मंडी व सब्जी मंडी तीनों शहर के बीचो- बीच स्थित है. 1957 में पंजाब संयुक्त स्टेट बोर्ड ने सिरसा में अनाज मंडी की स्थापना की थी. इसके बाद, सरकार ने एडिशनली मंडी का निर्माण किया था. जिसमें करीब 49 दुकानें व 12 बूथ है. दूसरी एडिशनल मंडी में 37 और दुकानों को जोड़ा गया था. 2003 में कपास मंडी का निर्माण किया गया. जिसमें कुछ ओर दुकानों को जोड़ा गया.

2016 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी. वर्तमान सीएम नायब सैनी इस प्रोजेक्ट की कमाल संभाल रहे है. सिरसा में इससे पहले एक ओर प्रोजेक्ट (मेडिकल कॉलेज) का कार्य निरंतर चल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.