ज्योतिष | कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज (Bhai Dooj 2025) का पावन पर्व मनाया जाता है. इस साल भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. अबकी बार का भाई दूज कई महीनो में काफी खास होने वाला है. द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को रात 8:16 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन 23 अक्टूबर को रात 10:46 मिनट पर होगा. यह त्यौहार 23 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
23 अक्टूबर को भाई दूज
भाई दूज के पावन पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस साल भाई दूज पर ग्रह और नक्षत्र की काफी खास स्थिति बन रही है, भाई दूज के दिन रवि योग और स्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इस उत्तम योग में बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. कहा जाता है कि इस दिन भाई अपनी बहन के घर पर भोजन करते हैं, तो उनकी उम्र में वृद्धि होती है.
तिलक करने का शुभ मुहर्त
इसी दिन चित्रगुप्त पूजन का पर्व में बनाया जाता है. भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:00 से शुरू हो रहा है जो दोपहर 1:16 मिनट तक रहेगा. वहीं, अगर आप दोपहर में मुहूर्त के तलाश कर रहे हैं, तो वह 3:00 से लेकर 5:00 तक रहेगा. सुबह के समय तिलक करने के लिए शुभ मुहूर्त 5:05 से 8:55 तक रहने वाला है. भाई दूज के पावन पर्व पर बहने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है, इस दिन भाइयों को अपनी बहन के घर जाकर खाना खाना चाहिए. ऐसा करने से उनकी उम्र में भी वृद्धि होती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
