चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शेडूयल जारी, जानें लाइसेंस लेने का समय

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शेडयूल जारी करते हुए नगर निगम ने 22 से 29 अक्टूबर तक कार्ड एवं लाइसेंस लेने का मौका दिया हैं, जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा करवा दिए है. वह इन तारीख तक अपने कार्ड एवं लाइसेंस ले सकते है. हालांकि, इसके लिए निगम ने हर एरिया के लिए दिन निर्धारित किए है. इसके बाद, किसी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा.

Street Vendors Fruit Fal

लाइसेंस एवं कार्ड अनिवार्य

चंडीगढ़ में 6 दिन का शेड्यूल जारी करते हुए निगम ने जगह को भी निर्धारित किया है. निगम द्वारा निर्धारित एरिया में ही रेहड़ी व पटरी लगाई जाएगी, लेकिन उसके लिए लाइसेंस एवं कार्ड अनिवार्य है. बिना लाइसेंस किसी को भी रेहड़ी एवं पटरी लगाने की अनुमति नहीं है. लाइसेंस लेने का समय 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 19 जुलाई से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

देखें शेडयूल

तारीख क्षेत्र/ सेक्टर
22 अक्टूबर सेक्टर 1 से 18
23 अक्टूबर सेक्टर 9 से 13
24 अक्टूबर सेक्टर 32 से 45, बुड़ैल
27 अक्टूबर सेक्टर 46 से 61, बापूधाम, बुटरेला, डडडूमाजरा, धनास, मिल्क कॉलोनी
28 अक्टूबर फैंदा, निजामपुर, हल्लोमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2, इंदिरा कॉलोनी, आईटी पार्क, खुड्डा लाहौरा, मलिया, रेह कॉलॉनी, मलोया, मनीमाजरा, मौली जागरां, शास्त्री नगर, रामदरबार, विकास नगर
29 अक्टूबर यह तारीख उन विक्रेताओं के लिए आरक्षित है, जो किसी कारण से कैंप में शामिल नहीं हुए
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.