हरियाणा में छात्रों को स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ मिलना होगा आसान, आधार कार्ड से लिंक होंगे बैंक खाते

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं को लेकर एक रिव्यू बैठक बुलाई गई थी, जिसमें SC और BC छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने कहा है कि कोई भी विद्यार्थी स्कॉलरशिप योजनाओं से वंचित ना रहे, इसके लिए अधिकारी इस काम को पूरी निष्ठा से करे. इसके अलावा, स्कूल और कॉलेज भी इन योजनाओं की जानकारी छात्रों को प्रदान करें, ताकि कोई भी छात्र स्कॉलरशिप से वंचित ना रहें.

Student Scholarship

31 जनवरी तक होंगे आवेदन

हरियाणा सरकार की छात्रवृत्ति योजना: यह योजना अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्गों के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक छात्र 31 जनवरी 2026 तक saralharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

वित्तीय सहायता राशि: छात्रों को उनकी श्रेणी, कक्षा और अंकों के आधार पर 8 हजार रुपए से 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति मिलेगी.

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पात्रता: कक्षा 10वीं में 70 % और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति मिलेगी.

पिछड़ा वर्ग (A) के छात्रों के लिए पात्रता: 10 वीं कक्षा में 70% (शहरी) और 60% (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

पिछड़ा वर्ग (B) के छात्रों के लिए पात्रता: कक्षा 10वीं में 80% (शहरी) और 75% (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति मिलेगी.

सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए पात्रता: कक्षा 10वीं में 80% (शहरी) और 75% (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति मिलेगी.

आर्थिक सहायता राशि का मिलेगा लाभ

सीएम ने कहा है कि निरंतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से ये योजना चलाई जा रही है. जो भी विद्यार्थी इसके लिए पात्र है वह उनकी श्रेणी, कक्षा व प्राप्त अंक के आधार पर 8 से 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते है.

इससे स्टूडेंट्स को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. इन योजनाओं से विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहायता मिलेगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.