2 नवंबर को मनाया जाएगा तुलसी विवाह का पर्व, इस प्रकार करें पूजा- अर्चना; प्रसन्न होंगे देवी- देवता

ज्योतिष | अबकी बार देवउठनी एकादशी को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि 1 तारीख को तुलसी विवाह है, तो कुछ लोग 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी की बात कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाला है. इससे अगले दिन तुलसी विवाह कराए जाने की भी परंपरा है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

TULSI

तुलसी विवाह का शुभ मुहर्त

1 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को सुबह 7:31 पर हो रही है, जिसका समापन अगले दिन यानी की 3 नवंबर को सुबह 5:07 पर होगा. ऐसे में 2 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा. इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है.

इस प्रकार करवाएं तुलसी विवाह

घर के आंगन या फिर जिस स्थान पर अपने तुलसी के गमले को रखा हुआ है, वहां पर आपको सबसे पहले सुंदर सी रंगोली बनानी है. अब आपको तुलसी माता को श्रृंगार का सारा सम्मान अर्पित करना है. इसके बाद, शालिग्राम जी को तुलसी के पौधे के दाहिनी और स्थापित करें. तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का गंगाजल से स्नान कार्रवाए. उसके बाद चंदन और तुलसी को रोली का तिलक लगाए उन्हें फूल भोग के रूप में मिठाई, पंचामृत सिंघाड़े आदि चढ़ाएं. अब आपको धूप और दीप जलानी है.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

शालिग्राम जी पर चावल नहीं चढ़ाया जाता है, इसलिए उनके ऊपर तिल या सफेद चंदन चढ़ा सकते हैं. जो भी भगत सच्ची श्रद्धा भाव से तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाते हैं, उन्हें कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सभी प्रकार के कष्टो से भी छुटकारा मिल जाता है. तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, ऐसे में इस दिन तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली प्यार और सुख- समृद्धि आती हैं. हो सके तो आपको इस दिन मां तुलसी के विशेष मंत्रों का भी जप करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.