1 नवंबर को रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत, यहां देखे इस साल के शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

ज्योतिष | जल्द ही शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी है, इसके बाद शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं. भगवान श्री हरि चार महीनो के बाद योग निद्रा से भी जाग जाएंगे. इसके अगले दिन तुलसी विवाह करवाए जाने की भी परंपरा है. आज की इस खबर में हम आपको देवउठनी एकादशी के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

ekadashi 1

1 नवंबर से शुरू हो जाएंगे शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. 1 नवंबर को घरों से लेकर मंदिरों तक में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने का विधान है. इस दिन वैष्णव जन व साधु संत एकादशी का व्रत भी रखेंगे. भारत में शादी की तारीख का चुनाव शुभ मुहूर्त के अनुसार ही किया जाता है, जिससे नवविवाहित जोड़े के वैवाहिक जीवन में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे. आज की इस खबर में हम आपको नवंबर और दिसंबर के महीने में शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

नवंबर- दिसंबर में शुभ मुहूर्त

इस बार नवंबर में 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. इन 15 दिनों में 2, 3, 5, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 शामिल है. दिसंबर महीने की बात की जाए, तो दिसंबर महीने में 4, 5, 6 को ही विवाह के शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इसके बाद, मलमास का महीना लग जाएगा, फिर 14 जनवरी तक शादी विवाह के शुभ मुहूर्त बंद हो जाएंगे. 15 जनवरी से फिर से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. जनवरी महीने में 16, 23, 25 और 28 को शादी विवाह के शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. अबकी बार आपको एक मुहर्त के अंदर कई सारी शादियां देखने को मिलने वाली है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.