27 अक्टूबर को मंगल करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों पर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 27 अक्टूबर को मंगल ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल के इस राशि में प्रवेश करने की वजह से रुचक राजयोग का निर्माण होगा. इस दौरान 3 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है. इन्हें करियर के साथ- साथ धन संपत्ति में भी लाभ मिलेगा, आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Astrologer

मेष राशि

रुचक राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, आपकी राशि के आठवें स्थान पर यह बनने जा रहा है. इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है, ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको धन संपत्ति की प्राप्ति होगी, व्यापारियों को भी बड़ा मुनाफा हो सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जल्द ही, आप कोई नया वाहन या नया घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं. इस समय आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए रुचक राजयोग काफी अच्छा रहेगा. मंगल आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार स्थान पर संचरण करने जा रहे है. इस दौरान काम कारोबार में आपको अच्छी सक्सेस मिल सकती है, नौकरी पैसा जातको किसी दूसरी कंपनी में अच्छा ऑफर मिल सकता है. जल्द ही, आप कोई संपत्ति या वाहन भी खरीद सकते हैं. प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए रुचक राजयोग काफी अच्छा रहेगा, मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं. इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, करियर में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.