कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला कैंट बस अड्डे से चलेगी स्पेशल बसें, फटाफट देखें टाइमिंग व किराया

अंबाला | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यमुनानगर जिले में आयोजित होने वाले कपालमोचन मेले को देखते हुए अंबाला रोडवेज विभाग ने स्पेशल बसों के संचालन का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन आसान हो सकें. बता दें कि यमुनानगर के बिलासपुर में प्रत्येक वर्ष कपाल मोचन तीर्थ मेले का आयोजन होता है. इस मेले में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं.

MPNews 1 2

इस तारीख तक मेले का आयोजन

बिलासपुर में कपाल मोचन तीर्थ मेला 1- 5 अक्टूबर तक आयोजित होगा. इस मेले में जाने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंबाला कैंट बस स्टैंड पर पहुंचते हैं. ऐसे में हर साल इस बस स्टैंड से मेले के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है ताकि अतिरिक्त भीड़- भाड़ से छुटकारा मिल सके.

नवंबर से संचालन शुरू

अंबाला डिपो कार्यशाखा निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि बिलासपुर में आयोजित कपाल मोचन तीर्थ मेले को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है. इस मेले के लिए रोजाना अतिरिक्त बसें संचालित की जाएगी. थोड़े- थोड़े अंतराल के बाद ये बसें कपाल मोचन तीर्थ मेले के लिए चलेगी और इसी तरह वापसी में अंबाला कैंट पहुंचेगी.

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से सुबह 8 बजे से मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और कुछ मिनटों के अंतराल पर बसें संचालित होती रहेगी. इन बसों में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 75 रुपए रहेगा. रोडवेज अधिकारी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अंबाला कैंट बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं. साथ ही, श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बस स्टैंड परिसर में टेंट की व्यवस्था की गई है, जहां उनके लिए चाय- पानी का इंतजाम किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.