हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर, पानी और सीवरेज कनेक्शन मिलने की समय-सीमा निर्धारित

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाया है. इसके जरिए अब उद्योगों को आवेदन के 15 दिनों के अंदर ही पानी का कनेक्शन मिल जाएगा, जिससे उत्पादन तेजी से बढ़ेगा. सरकार का उद्देश्य है कि उद्योगों को तेजी से पानी मिले, जिससे उनका तेजी से विकास हो. इसके अलावा, सीवरेज की साफ- सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. सार्वजनिक शौचालयों की निरंतर सफाई की जाएगी, जबकि 15 दिन में मरम्मत कर दी जाएगी.

Pipeline

निरंतर होगा विकास

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास लिमटेड की तीन और सेवाओं को प्रदेश सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल करते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

निदेशक की ड्यूटी

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर जारी आदेश के अनुसार जोनिंग प्लान के मामले 45 दिन के अंदर निपटाए जाएंगे. सेवाओं को निश्चित समय में पूरा करने के लिए अभियांत्रिक शाखा के क्षेत्रीय प्रभारी और विभागाध्यक्ष, जिला नगर योजनाकार और मुख्य नगर योजनाकार और HSIIDC के प्रबंध निदेशक की ड्यूटी लगाई गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.