हरियाणा में किसानों को सब्सिडी पर मिल रहा चना, गेहूं और सरसों का बीज; इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

हरियाणा | सूबे के किसानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हरियाणा बीज विकास निगम (HSDC) द्वारा तैयार उपचारित बीजों की बिक्री शुरू कर दी गई है. किसानों को सब्सिडी दरों पर गेहूं, सरसों और चना का बीज प्रदेश के 80 निर्धारित बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं. HSDC ने स्पष्ट किया है कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को सरपंच या नंबरदार से सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा.

Sarso Ka Khet

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

HSDC के एक अधिकारी ने बताया कि इस सीजन 27.60 लाख क्विंटल गेहूं का बीज तैयार किया गया है, जिसमें से 60 हजार क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है. गेहूं का बीज 40 किलोग्राम की पैकिंग में है, जिसकी कीमत 1,200 रुपए प्रति बोरी है. इसमें 420 रुपए सब्सिडी शामिल हैं.

सरसों के लिए 1,983 क्विंटल बीज तैयार किया गया है, जिसमें से 700 क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है. सरसों बीज की कीमत 250 रुपए प्रति पैकेट है. इसके अलावा, 2,200 क्विंटल चने का बीज तैयार किया गया है, जिसमें से 320 क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है. चना 16 किलोग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है, जिसका रेट 960 रुपए रखा गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता

किसान साथियों को सब्सिडी दरों पर बीज हासिल करने के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा. सत्यापन के लिए सरपंच या नंबरदार की हस्ताक्षरित फोटो कॉपी आवश्यक होगी. यदि कर्मचारी चाहे तो मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन चेक कर सकते हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.