गुरुग्राम | गुरुग्राम के मानेसर एरिया में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) मेट्रो प्रोजेक्ट लाइनों के चलते कुछ दिनों बिजली बांधित रहेगी. बिजली लाइन शिफ्ट होने के कारण कुछ दिनों तक बिजली सप्लाई नही हो पाएगी, जिसके कारण लोगों को समस्या होगी. इसे लेकर बिजली विभाग की ओर से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक RRTS को लेकर बिजली लाइनों को इसलिए शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई बाधा न आए.

विभाग ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने जरूरी उपकरणों को पहले ही चार्ज कर ले और बिजली बैकअप की व्यवस्था का पूरा प्रबंध रखे, ताकि उन्हे इस दौरान असुविधा न हो.
गुरुग्राम के कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
- शेड्यूल में बताया गया है कि रामपुरा फीडर पर 2 नवंबर से 6 नवंबर तक सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली बांधित रहेगी.
- गुज्जर, शिकोहपुर और सियानों फीडर पर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बांधित रहेगी.
- मानेसर के सेक्टर – 81, हल्दीराम, एयरकॉन, परपटी, नखडोला, काकरोला, नवादा और हयातपुर के फीडर पर 2 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक और 9 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी.
लोगों का विभाग से निवेदन
अधिकारियों का कहना है कि जैसे कि प्रोजेक्ट पूरा होगा बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी. प्रोजेक्ट को तय समय में पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है. इस मेट्रो प्रोजेक्ट को एरिया की कनेक्विटी सुधारने और ट्रैफिक जाम कम करने के दिशा में अहम फैसला माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का विभाग से निवेदन यह है जब भी इस तरह की कोई परियोजना पर काम होता है, तो उन्हे पहले सूचना ही जानी चाहिए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामान्य ना करना पड़े.