जींद | हरियाणा में आमजन को महंगाई का एक और जोरदार झटका लगा है. बता दें कि कई चीजों वीटा घी पर जीएसटी कटौती का लोगों को अभी लाभ मिलना शुरू ही हुआ था कि कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी. डेयरी प्रोडक्ट भी जीएसटी कम होने से सस्ता हुआ था. इसका असर घी की खुदरा कीमतों पर भी पड़ा था, लेकिन अब कंपनी ने इसके दाम जीएसटी घटने से जितना सस्ता हुआ था, उसी पहले के स्तर पर पहुंचा दिया है.
घी की कीमतों में बढ़ोतरी
हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन ने वीटा घी की दरों में तत्काल 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. सीजीएम मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि घी के सभी प्रकारों और पैकिंग में एक्स फैक्ट्री रेट में प्रति लीटर 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी एमपीसीएस को होने वाली बिक्री सहित सभी बिक्री पर लागू होगी.
उसी स्तर पर पहुंचा भाव
वीटा घी की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है, जो 22 सितंबर को GST में कटौती के बाद पहले घटाई गई कीमतों के बाद की गई है. एक लीटर घी का पैक अब 630 का है जो पहले 610 था, जबकि 15 लीटर के टिन की कीमत में 290 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह लगभग जीएसटी कटौती से पहले के स्तर पर पहुंच गया है.
