शर्मनाक: घर में सो रही 15 साल की नाबालिग से गन प्वाइंट पर गलत काम, आरोपी फरार

पलवल । हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराधिक वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है.आपको बता दें कि हरियाणा के पलवल जिले में रात के समय में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही घर में गन प्वाइंट पर जबरदस्ती से बलात्कार किया गया है. यही नहीं आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे.

rape

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के पलवल में रात के समय ये दोनों युवक जबरदस्ती से लड़की के घर घुसे. एक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया जबकि दूसरे लड़के ने लड़की की कनपटी पर पिस्तौल तानी हुईं थीं. लड़की ने अपने परिजनों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया.

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने परिजनों की शिक़ायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा. फिलहाल दोनों आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.