ज्योतिष | हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पवित्र माना जाता है, जिस घर में हर दिन तुलसी की पूजा अर्चना होती है वहां पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और खुशियों का भी इस घर में आगमन होता है. तुलसी को न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है, बल्कि यह पौधा वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है. आज की इस खबर में हम आपको तुलसी के पौधे से जुड़ी हुई कुछ खास बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
तुलसी का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के उगने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आपके जीवन में सुख समृद्धि भी बनी रहती है. कहा जाता है कि जब तुलसी बिना लगाए अपने आप उग जाती है तो इसे ईश्वर की ओर से मिला हुआ संकेत माना जाता है. ऐसे घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है.
इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों में भी आपसी प्रेम बढ़ता है और खुशहाली का माहौल बना रहता है. तुलसी पर मंजरी लगना बेहद ही अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में भी सफलता मिलती है.
इस प्रकार करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न
तुलसी का पौधा जितना घर में हरा भरा रहता है, उतना ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है. अगर तुलसी का पौधा सूखने लगे तो इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. घर में नियमित रूप से मां तुलसी की पूजा अर्चना करने से आपके घर में कभी भी अन्न धन की कमी नहीं होती.
अगर आप लंबे समय से धन की कमी, आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है, तो आपको मा तुलसी से जुड़ा हुआ उपाय करना चाहिए. आपको तुलसी की जड़ को गंगाजल से साफ करके पीले रंग के वस्त्र में अपने घर के मुख्य द्वार पर बांधना चाहिए ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
