गुरुग्राम के इन सेक्टरों में आवाजाही होगी सुगम, यहां पर बनेगा नया अंडरपास

गुरुग्राम | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कल गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे थे, जहां उनकी अध्यक्षता में गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की 15वीं बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट, शहर से जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान और शीतला माता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य मुद्दों पर गंभीरता से विचार- विमर्श किया गया.

underpass

यहां पर बनेगा नया अंडरपास

GMDA की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लोगों को बहुत जल्द बड़ी राहत मिलेगी. इसके लिए सेक्टर- 27, 29, 43 और 44 की ओर आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक अंडरपास का निर्माण किया जायेगा.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द- से- जल्द तैयार करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंडरपास न केवल मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव कम करने में मददगार साबित होगा, बल्कि दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) से लगते सड़क मार्गों पर भी आवाजाही को सुगम बनाने का काम करेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

ट्रैफिक संचालन होगा सुगम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरुग्राम सहित एनसीआर क्षेत्र में शामिल खासकर दिल्ली से लगते इलाकों में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. सड़क नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. नए अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.