गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के जेड चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई है. गुरुग्राम में आयोजित हुई गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की बैठक में सीएम नायब सैनी ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक पर इफ्को चौक से आरडी सिटी की तरफ अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी है.
इसके निर्माण में लगभग 80 करोड़ की लागत लगेगी. इसके बनने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा.
सुझावों को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में GMDA की 15 वीं बैठक ले रहे थे. उन्होंने सेक्टर 102 ए में चल रहे निर्माण कार्य श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज की समीक्षा की. लगभग 550 करोड़ की लागत से बन रहा यह अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निर्माण 80% के करीब पूरा हो चुका है.
मुख्यमंत्री ने आदेश दिए है कि इस मेडिकल कॉलेज को PPP मोड पर चलाने की संभावनाओं को तलाशा जाए. इसको लेकर उच्चस्तरीय टीम का गठन किया जाए. शहर में तैयार होने वाले नागरिक अस्पताल के निर्माण में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के सुझावों को प्राथमिकता दी जाए.
GMDA करेगा जांच
मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिए है कि मुख्य सड़को पर गुरुग्राम नगर निगम की ओर से डाली गई 600 MM की सीवर लाइन की देखरेख अब GMDA करेगा. सैनी जी ने विकास की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि विकास की तेज की जाए ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो.
