ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रह- नक्षत्र की स्थिति के हिसाब से साल 2026 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. साल की शुरुआत में ही कई राजयोग बन रहे हैं, इनमें से एक राजयोग देवताओं के ग्रुरु बृहस्पति और मन के कारक कहे जाने वाले चंद्रमा युति करके बनाएंगे. नए साल में गुरुदेव बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, इस राशि में वह वक्री चाल से चलेंगे.

गुरुदेव इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या दृष्टि डालेंगे, जिस वजह से कई बड़े राजयोग का निर्माण होगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
साल 2026 इन राशियों के लिए रहेगा खास
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला साल काफी अच्छा साबित होने वाला है. गजकेसरी राजयोग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. इस राशि को गुरु और चंद्रमा की युति से विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान आप स्वयं को भी आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी अच्छा रहेगा, आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. नौकरी और व्यापार में भी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं. शिक्षा- राजनीति या फिर प्रशासन के क्षेत्र से आपको काफी लाभ मिलेगा, आप अपनी वाणी के दम पर लोगों को प्रभावित करेंगे. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. विवाह के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अध्यात्म की और आपका झुकाव बढ़ेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों को नए साल पर कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपका सम्मान करेंगे, आपको जल्द ही एक से बढ़कर एक बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. जिससे आप अपने करियर की ऊंचाइयों को छू सकते हैं. नया काम शुरू करने वाले जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है. अगर आप इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करते हैं, तो आपको उसमें अपार सफलता मिलने वाली है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.