एक ही राशि में होगी बुध और वरुण की युति, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में काफी पावरफुल ग्रह माना जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, जिन राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं, उन्हें कई क्षेत्रों में विशेष लाभ मिलता है. बुध ग्रह को शिक्षा, बौद्धिक क्षमता, तर्क- वितर्क आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इस समय वह वृश्चिक राशि में विराजमान है. ऐसे में जल्द ही बुध ग्रह की वरुण के साथ युति हो रही है, जिस वजह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा.

Jyotish

19 नवंबर की शाम 5:48 मिनट पर बुध और वरुण ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे. इस स्थिति की वजह से ही नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान है, वह तकरीबन 14 साल तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति की वजह से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

19 नवंबर से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

मेष राशि: बुध और वरुण की युति की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको नवपंचम राजयोग का निर्माण मिलेगा. धन- धान्य से भी आपके घर भर रहेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का दोस्तों के साथ चला आ रहा मन- मुटाव अब समाप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है. धीरे- धीरे काम में भी स्थिरता आ जाएगी, सभी लोग आपके काम की तारीफ करने वाले हैं. व्यापार के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है. इनकम के नए रास्ते बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे, कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.

मीन राशि: बुध और वरुण की युति इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लाने वाली है, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. नौकरी पेशा जातको के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, मानसिक तनाव से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा. व्यापार में भी लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.