फरीदाबाद शहर की सुंदरता में लगेंगे चार- चांद, कूड़ा- कचरा फेंकने वालों पर लगेगा हजारों रुपए जुर्माना

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर में स्वच्छता अभियान को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाए है. दरअसल, अब सड़कों पर कूड़ा डालने वाले को भारी जुर्माना देना होगा. नए आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर पहली बार कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर 5000 रुपए और दूसरी बार 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा, थोक कचरे के लिए पहली बार 25 हजार रुपए और दूसरी बार 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

Delhi Kuda Ka Pahad

फरीदाबाद नगर निगम समर्पित

नगर निगम प्रशासन के आदेशों के बावजूद भी लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे है, जिससे सड़कों पर हर समय गंदगी रहती है और स्वच्छता अभियान में भी बाधा आ रही है. अब नगर निगम स्वच्छता के प्रति पूरी तरह से समर्पित है. अब सड़कों पर कूड़ा – कचरा फेंकना लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाला है.

टीमें करेंगी जांच

विशेष स्वच्छता अधिकारी अशवीर ने बताया है कि अब तक निगम केवल जागरूकता अभियान ही चलाता था. अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए निगम ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पांच टीमें बनाई है जो कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखेंगी. जहाँ कूडा फेंकने की संभावना ज्यादा होती है, वहाँ टीमें ज्यादा जागरूक रहेगी.

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर नज़र रखने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. पहली बार ऐसा करने पर 5 हजार रुपये और दूसरी बार ऐसा करने पर अब 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. लोगों से शहर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है. शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम में सामूहिक सहयोग सबसे ज्यादा जरूरी है- धीरेंद्र खड़गटा, नगर निगम आयुक्त

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.