16 दिसंबर को बनेगा त्रिग्रही राजयोग, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव भी दिखाई देता है. आने वाली 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह योग मान सम्मान के दाता कहे जाने वाले सूर्य, व्यापार के दाता बुद्ध और भूमिपुत्र मंगल बनाने वाले हैं. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 1

16 दिसंबर से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृश्चिक राशि: इस राशि के प्रथम भाग में यह योग बनने जा रहा है, इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहा था. आपके साहस में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन का भी अच्छा रहने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. यह योग नौकरी और कारोबार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आपको नई नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. जल्द ही, आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. अचानक धन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं. आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं, आप सही फैसले लेने में भी कामयाब रहेंगे. ऐसे में कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा है, 16 दिसंबर से आपको विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. अगर आप विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो अब आपके लिए समय काफी अनुकूल है. आपको नए अवसर मिलेंगे, व्यापार या नौकरी में भी लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.