ज्योतिष | शुक्र ग्रह को सुख- समृद्धि और लग्जरी का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. नए साल के मौके पर शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे. जनवरी महीने के मध्य में ही शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे, शुक्र के शनि की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलने वाला है.

इसी के साथ अगले ही दिन सूर्य भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी. आज हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
काफी खास रहेगा साल 2026
मेष राशि: शुक्र का मकर राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, इस राशि के कर्म भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको करियर और बिजनेस में सफलता मिल सकती है. साथ ही, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. नौकरी बदलने के लिए समय काफी अच्छा है. व्यापार में भी काफी ग्रोथ हो सकती है. जल्द ही, आपको कोई नया प्रोजेक्ट आर्डर मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
तुला राशि: शुक्र इस राशि के आठवें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में इन्हें सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, भूमि भवन या फिर वाहन में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. इस दौरान परिवार के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.
मकर राशि: शुक्र इस राशि के पंचम और दशम भाव के स्वामी है ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस और करियर के क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रही है. साथ ही, आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नया साल आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, कला संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.