VI ने लांच किए तीन नए रिचार्ज प्लान, हर प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और 19 OTT ऐप का एक्सेस

गैजेट डेस्क, VI New Recharge Plan | अगर आप भी हाल ही में नया रिचार्ज प्लान करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. मोबाइल रिचार्ज के साथ- साथ फ्री में आपको कई सारे ओटीपी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. आज की इस खबर में हम आपको वोडाफोन- आइडिया की तरफ से अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए गए कुछ टॉप रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. वोडाफोन- आइडिया के यह प्लान अपने कंपनियों के प्लान को भी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.

Vi

टॉप 3 रिचार्ज प्लान

  1. इस लिस्ट में पहला नंबर 795 रुपये वाले रिचार्ज प्लान का आता है, इस प्लान में यूजर्स को पूरे 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में आपको हर दिन 3GB डाटा का लाभ मिलता है. यह प्लान हर दिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ देता है. इस प्लान में आपको 19 से ज्यादा ओट अप का एक्सेस भी एकदम फ्री मिलता है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डाटा के साथ-साथ वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा का लाभ भी मिलता है.
  2. कंपनी का अगला प्लान 979 रुपये वाला प्लान है, इस प्लान की कुल वैलिडिटी 84 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा उपलब्ध करवाया जाता है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस प्लान में कंपनी हाफ डे अनलिमिटेड डाटा, वीकेंड डाटा रोलओवर और डाटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है. वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको G5 समेत 19 OTT ऐप का एक्सेस मिल रहा है.
  3. अगर वोडाफोन- आइडिया के 180 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान के लिए आपको 2399 रुपये खर्च करने होंगे. एक बार अगर आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको अगले 6 महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा का लाभ मिलता है, इसमें रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी आपको दिया जा रहा है. यह प्लान भी 19 ओटीटी एप्स के एक्सेस के साथ आता है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.