ज्योतिष | बुध ग्रह को व्यापार का दाता कहा जाता है. 23 नवंबर यानि कि कल बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस राशि में गोचर करते हुए शुक्र के साथ उनकी युति होगी. जिस वजह से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. दिसंबर महीने में बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जिसे शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. शनि वृश्चिक राशि में पंचम भाव में और बुध मीन राशि में नवम भाव में प्रवेश करेंगे. ऐसे में शनि बुध का नवपंचम राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
23 नवंबर से चमकेगी इनकी किस्मत
तुला राशि: इस राशि के जातकों को नवपंचम राजयोग का विशेष लाभ मिलेगा. अब आपको पैसों की सेविंग करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, करियर के स्तर पर यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी. व्यापारियों के लिए भी गोचर काफी अच्छा रहने वाला है, आप एक से ज्यादा बिजनेस शुरू करने में कामयाब रहेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चुनौतियां अब समाप्त हो जाएगी. धन से संबंधित रुके हुए काम भी अब गति पकड़ने लग जाएंगे, पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा. करियर के क्षेत्र में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, चाहे आप नौकरी में हो या बिजनेस में महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे. जल्द ही, आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने वाले हैं. जीवनसाथी के साथ चली आ रही गलतफहमियां अब दूर हो जाएंगी.
मीन राशि: नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा, लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. बुध का वृश्चिक राशि में गोचर के भाग्य स्थान पर होने जा रहा है. ऐसे में आपको कई सारे बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस और करियर में आपको अपार सफलता मिलेगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
