HKRN कर्मचारियों के लिए नई अधिसूचना जारी, अब देश में कहीं भी हो सकेगा ट्रांसफर

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सूचना सामने आई है. हरियाणा सरकार ने उनकी जॉब सिक्योरिटी को लेकर सूचना जारी की थी. अब इन कर्मचारियों को कही भी काम करने के लिए तैयार रहना होगा. जो अपाइंटमेंट लेटर दिया जाएगा, उसमें ये सारी जानकारी दे दी जाएगी कि उन्हें भारत में कहीं भी लगाया जा सकता है.

Employee

दूसरे विभाग में हो सकता है एडजस्ट

कर्मचारियों का वर्ष नियुक्ति वाली तारीख से ही शुरू होगा. यदि किसी विभाग की किसी डिपार्टमेंट में आवश्यकता नहीं होती, तो वित्त विभाग की मंजूरी लेकर दूसरे विभाग में एडजस्ट हो सकता है. यदि कर्मचारी नौकरी छोड़ेगा तो उसे एक महीने पहले नोटिस देना होगा. ऐसा न करने पर एक महीने का वेतन देना होगा. मुख्य दस्तावेजों में कोई कमी होने पर नौकरी से हटा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान काटने का समय तय, अब सिर्फ इन 8 घंटों में चलेगी कंबाइन; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

हरियाणा रोडवेज ने उठाया सवाल

HKRN कर्मचारियों पर नियमित कर्मचारियों की तरह कार्यवाही की जाएगी. वे प्रशासनिक सचिव के पास अपनी अपील कर सकेंगे. रिटायरमेंट तक नहीं हटाने के बयान पर कर्मचारियों के सांझा मोर्चा हरियाणा रोडवेज ने सवाल उठाया है. प्रवक्ता सुधीर अहलावत ने कहा है कि क्या अस्थायी रोजगार असल में रोजगार की गारंटी है. रोजगार की असली गारंटी देनी है तो युवाओं की स्थायी भर्ती कर रोजगार दें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.