500 सालों बाद एक साथ मार्गी होंगे शनि और बुध, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | शनि देव को आयु, दुख, रोग- पीड़ा, विज्ञान- तकनीकी, लोहा, खनिज, तेल, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह को बुद्धि- तर्क- संवाद- चातुर्य और मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी इन दोनों ग्रहों की युति होती है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 28 नवंबर को न्यायाधीश शनि और 30 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध मार्गी होने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा. यह स्थिति तकरीबन 500 सालों के बाद बनने जा रही है. ऐसे में 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.

Rashifal 2

चमकेगी इन राशियों की किस्मत

वृषभ राशि: शनि और बुध का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होंगे. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलने वाली है. साथ ही, आप आय के नए- नए स्रोत से पैसा कमाएंगे. जल्द ही, आपको कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस समय निवेश से आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: साल 2026 में इस राशि के जातकों के रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं, मानसिक संतुलन बना रहेगा. समाज और परिवार के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. इस समय निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अगर आप देश- विदेश की यात्रा करने का मन बना रहे है, तो समय आपके लिए एकदम बढ़िया रहने वाला है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को बुध और शनि के मार्गी होने से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अब इनकम में वृद्धि के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल बना रहेगा, इस समय आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी. अब आपको मेहनत का भी पूरा फल मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.