ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह को देवताओं के गुरु के नाम से जाना जाता है. वह 1 साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, परंतु इस साल वह 2 बार राशि परिवर्तन कर चुके है. इसका प्रमुख कारण उनका अतिचारी गति से चलना है.
अक्टूबर से लेकर दिसंबर के शुरुआत तक वह कर्क राशि में रहेंगे, वही 5 दिसंबर को पुन मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु के मिथुन राशि में रहने की वजह से नवपंचम राजयोग बनेगा. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
जल्द शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
कर्क राशि: इस राशि के 12वें स्थान पर गुरु बृहस्पति विराजमान होंगे. वही बुध पांचवे भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. आप अपने दुश्मनों पर भी विजय हासिल करने वाले हैं. करियर के क्षेत्र में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी. अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे है, तो समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध का नव पंचम राजयोग काफी अच्छा होगा. आपकी गोचर कुंडली के चौथे स्थान पर बुध और 11वें स्थान पर गुरु विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. कार्य स्थल में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में अपार सफलता के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध का नवपंचम राजयोग काफी अच्छा रहेगा. आपकी गोचर कुंडली में बुध दूसरे और गुरु 9वें भाव में विराजमान रहेंगे. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ का फायदा मिलने वाला है, धन संचय में भी आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी, विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है. आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, करियर को नई दिशा मिलेगी. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
