हरियाणा बीजेपी के पूर्व मंत्री की मेहनत लाई रंग, अंबाला शहर में वैध होगी 22 अवैध कालोनियां

अंबाला | भाजपा पार्षदों ने आज एक महत्वपूर्ण वार्तालाप कर 22 अवैध कॉलोनियों के वैध होने को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है. डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि जल्द ही शहर की 22 अवैध कॉलोनियों व 54 के लगभग पेचवर्क वैध होने जा रहे है. उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला लंबे समय से अटका हुआ था.

Faridabad City Home Ghar Colony

पूर्वमंत्री असीम गोयल के प्रयासों से बड़ी सौगात शहर को मिलने वाली है. इसके बाद, विशेष एजेंडा सर्कुलेशन चलाया गया. इस पर मेयर को छोड़कर पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर कर आगे भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पार्षद चाहे सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के सभी एकजुट होकर जनता के हित में खड़े हुए, लेकिन मेयर ने इस मुद्दे में पार्षदों का साथ नहीं दिया.

यह कॉलोनियां होंगी वैध

उनके अनुसार, जग्गी कॉलोनी फेस 1- 2 जंडली- जग्गी गार्डन न्यू एरिया, रामपुरा मोहल्ला, मोतीनगर कॉलोनी, प्रीत कॉलोनी, लब्बू वाला तालाब का नजदीकी क्षेत्र, मोतीनगर, नसीरपुर, सेठी एनक्लेव, चरखी मोहल्ला, बरनाला नयी आबादी, धूलकोट, जंडली, मिलाप नगर, सोनिया कॉलोनी, महिंदर नगर, लक्ष्मी नगर, शांति नगर, दुर्गा नगर, विदास माजरी, गोविंद नगर, पटेल नगर, दशमेश नगर, वीटा विहार, शालीमार, निर्मल विहार, एमसी कॉलोनी, शंकर कॉलोनी व अन्य 54 पैचवर्क भी वैध होंगे.

यह समस्याएं भी आई सामने

भाजपा पार्षद मनीष आनंद ने बताया कि एनडीसी पोर्टल पर कई खसरा नंबरों से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई थी. जब भाजपा की मेयर पद पर जीत हुई तब इन समस्याओं को सामने रखा गया और उनसे फाइल पर हस्ताक्षर कर समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई थी, लेकिन मेयर कार्यालय में भेजी गई महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए गए, जिससे प्रक्रिया बोधित रही.

मामला उठाने के बाद पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद न केवल अंबाला ब्लकि पूरे हरियाणा में संबंधित विभागों ने इस दिशा में कारवाई शुरू कर दी है. इसके परिणामस्वरूप, अब अंबाला शहर को यह बड़ी सौगात मिली है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.