मौसम विभाग का हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से बादलवाही के आसार; चेक करें अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में दिसंबर माह का आरंभ कड़ाके की ठंड से हुआ है. सोमवार को रात का तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. यह सभी जिलों में 10 डिग्री से नीचे आ गया है. मैदानी इलाकों में हिसार सबसे ठंडा रहा है. यहां रात का तापमान 3.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है.

Webp.net compress image 23

इस बार ठंड का असर ज्यादा

इस बार हरियाणा समेत उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा सामान्य से अधिक ठंड की जकड़ में रहेगा. कई बार कड़ाके की सर्दी लगातार 3 दिन से ज्यादा चलेगी. मौसम विभाग ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के लिए संकेत दिए है कि उत्तर- पश्चिम, मध्य व उत्तर- पूर्व भारत में शीतलहर की घटनाएं सामान्य से अधिक रहने वाली है. कई राज्यों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस होगा. ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में रात के तापमान में तेज गिरावट जारी है.

दूसरी ओर दक्षिण व पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. मतलब की यहां ठंड बहुत ज्यादा नहीं होगी. विभाग के अनुसार, इस बार 1901 के बाद 26 वां सबसे कम बारिश वाला नवंबर महीना रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में अधिक सर्दी बढ़ने की संभावना है. अगले 5 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी है. इससे दिन में भी ठंड का अहसास रहेगा. 6 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी छा सकते है. दूसरे सप्ताह में कोहरा, धुंध, ठंडी हवा और दिन- रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. शीतलहर और कोल्ड डे के साथ ही साथ धुंध कोहरा भी देखने को मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.