Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर: ₹100 से कम के रिचार्ज पर मिलेगा एक अतिरिक्त प्रीपेड प्लान फ्री

टेक डेस्क । Jio के पोर्टफोलियो में प्रीमियम रेंज से लेकर बजट रेंज तक के रिचार्ज प्लान उपलब्ध है. बता दें कि इन सभी रिचार्ज प्लान में हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन भी फ्री दी जा रही है. आज हम आपको Jio के ₹100 से कम कीमत वाले सभी प्रीपेड प्लान के बारे में बताएंगे. जिनके साथ आपको एक अतिरिक्त प्रीपेड प्लान भी फ्री में दिया जाएगा.

Jio Sim

Jio दे रहा है एक रिचार्ज पर एक रिचार्ज फ्री 

बता दे कि Jio ने कुछ समय पहले ही बाय वन गेट वन ऑफर पेश किया था, इस ऑफर के तहत अगर उपभोक्ता एक प्रीपेड प्लान का रिचार्ज करवाता है तो उसे एक अतिरिक्त रिचार्ज प्लान बिल्कुल फ्री दिया जाएगा. उदाहरण के तौर पर यदि आप ₹39 वाला प्लान रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको इसके साथ ₹39 का डेटा प्लान मुफ्त में दिया जाएगा. यह ऑफर केवल Jio फोन यूजर्स के लिए है.

जानिए जियो के ₹39 वाले रिचार्ज प्लान के बारे में

Jio के इस प्लान की वैधता 14 दिनों की होती है. उपभोक्ता को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एमबी डाटा दिया जाता है. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है. इसके अलावा यूजर्स को प्लान के साथ Jio न्यूज़, Jio टीवी, और जियों सिनेमा, जैसी प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन भी मिलती है.

जानिए जियो के ₹69 वाले प्लान के बारे में

Jio के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 500 एमबी डाटा दिया जाता है. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. इस प्लान में Jio टीवी, Jio सिनेमा और जियों न्यूज़ जैसी प्रीमियम ऐप्प की भी सब्सक्रिप्शन फ्री दी जाती है. इस प्लान की वैधता भी 14 दिनों की होती है.

जानिए Jio के ₹75 वाले प्लान के बारे में

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है. इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1GB डाटा के साथ 200 एमबी डाटा अतिरिक्त मिलता है. इसमें भी ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं. इसके साथ यूजर्स को प्रीपेड प्लान के साथ 50 sms और Jio टीवी,  Jio सिनेमा सहित न्यूज़ जैसी प्रीमियम ऐप की सब्सक्रिप्शन फ्री दी जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.