कौन बनेगा करोड़पति की हॉटसीट पर नजर आएंगे नारनौल के सचिन, अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे मंच साझा

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से नारनौल निवासी गोल्ड मेडलिस्ट सचिन जल्द ही KBC में नजर आएंगे. बता दें कि सचिन ने यह उपलब्धि एक हजार लोगों में से प्राप्त की है. सचिन 17वें सीजन के लगातार 3 एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन के साथ मंच पर दिखेंगे.

MPNews 2

पहले भी हो चुके सम्मानित

सचिन अग्रवाल मूल रूप से नारनौल के गांव गोद बलाहा के रहने वाले है. अभी हाल में हुडा सेक्टर में रह रहे है. उनका गांव में ही रिलायंस पेट्रोल पंप और एक तेल मील है. सचिन अग्रवाल ने कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग की डिग्री की है. उन्हें NIT की तरह से बेस्ट ऑलराउंडर का अवार्ड भी मिल चुका है. इसके लिए वह हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी सम्मानित हो चुके है.

मंच पर दिखेंगे अभिताभ के साथ

सचिन ने बताया है कि अब वह KBC के 3 एपिसोड में नजर आएंगे. पहले दिन 8 दिसंबर को अमिताभ बच्चन उनका परिचय कराएंगे. इसके बाद, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राऊंड खेलेंगे. 9 दिसंबर को वह अभिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे. इस पूरे एपिसोड में वह गेम खेलेंगे. 10 दिसंबर को एपिसोड के शुरू में नजर आएंगे. अगर वह KBC में धनराशि जीतेंगे, तो उसे बिजनस स्टार्टअप में प्रयोग करेंगे.

सचिन की इस कामयाबी के लिए सचिन के घर सभी गांव व शहरवासी बधाई देने पहुंच रहे है. सचिन के पिता संजय अग्रवाल खाद- बीज के व्यापारी है. सचिन से पहले नारनौल से KBC की हॉट सीट तक 3 लोग पहुंच चुके है जिनमें एक महिला शामिल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.