भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा ओपन स्कूलिंग को बढ़ावा देने व उसे आसान करने की तरफ कदम बढ़ाया है. अब बोर्ड हर जिला मुख्यालय पर हरियाणा ओपन स्कूल का कार्यालय व केंद्र खोलेगा. कार्यालय में 2 अधिकारियों को अन्य विभागों से तैनात किया जाएगा. स्टडी केंद्र सरकारी स्कूल ही बनाए जाएंगे. सभी सेंटर बोर्ड स्थित ओपन स्कूल मुख्यालय द्वारा संचालित होंगे.
हर जिले में कार्यालय खोलने का लक्ष्य
प्रदेश भर में करीब 40 से 50 हजार छात्र ऐसे है जो ओपन स्कूल से 10 वीं व 12वीं की परिक्षाएं देते है. हरियाणा ओपन स्कूल का उद्देश्य पूरे राज्य में छात्रों को दूरस्थ शिक्षा के अवसर प्रदान करना है. स्टडी सेंटरों के माध्यम से छात्र 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे सकते है और विषयों का चुनाव भी कर सकते है. यह प्रणाली उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो नौकरी करते है.
अब हरियाणा ओपन की पुस्तकें अलग होने से पेपर भी अलग लिए जाएंगे. इसके लिए पुस्तकों के अनुसार पेपर होंगे, मतलब पेपर पहले से आसान होंगे. ओपन स्कूल में वे ही परिक्षार्थी आते है, जिन्होंने मजबूरी में किसी न किसी कारण से पढ़ाई छोड़ रखी है.
अगले सत्र से 30 पीरियड की हाजिरी जरूरी
बोर्ड ने अगले साल से हरियाणा ओपन स्कूल के छात्रों के लिए 30 पीरियड की हाजिरी अनिवार्य कर दी है. इन पीरियडों को लगाने के लिए कक्षा रूम की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए अलग से कक्षाएं लगाई जाएंगी. इसीलिए इन स्कूलों की जरूरत पड़ी. अब ओपन स्कूल के परिक्षार्थियों की पुस्तकें भी नियमित छात्रों की तुलना में अलग होंगी. नई पुस्तके नए साल से मार्केट में उपलब्ध हो जाएगी.
