पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से हरियाणा में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया है, जबकि सुबह के वक्त हल्की धुंध भी देखने को मिली है. दिन और रात के तापमान में लगातार उतार- चढ़ाव बना हुआ है. मैदानी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Winter Cold Sardi

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी हिसार की रातें रही है. रविवार को हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा है. अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है.

आगे जानिए मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में कुछ स्थानों पर एक बार फिर शीतलहर व सूखी ठंड और पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी. इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में दस्तक देगा. 18 से 20 दिसंबर के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश होगी. इससे पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ेगी और रात के तापमान में ओर गिरावट देखने को मिलेगी यानि रातें पहले से अधिक ठंडी रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

छाया घना कोहरा

हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा शनिवार को छाया. दृश्यता 20 मीटर रह गई. कैथल में 4 जगह वाहन भिड़े. इसमें 1 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए. 14 से 16 दिसंबर तक भी घना कोहरा छा सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.