हरियाणा CM ने फतेहाबाद में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, जिले को कई बड़े प्रोजेक्ट्स का मिला तोहफा

फतेहाबाद | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को फतेहाबाद दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. अपने इस दौरे के दौरान सबसे पहले उन्होंने पंचनद सेवा सदन का उद्घाटन किया. उन्होंने सेवा सदन के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की. इसके बाद सैनी समाज द्वारा आयोजित जलपान कार्यक्रम में शिरकत की. फिर MM कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के ग्रेड फिनाले का शुभारंभ किया. इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ा राम सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे.

CM Nayab Singh Saini

सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक स्वास्थ्य उत्सव है. यह हमारे खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार इंसान के अंदर काबिलियत होने के बावजूद भी मौका नहीं मिलने से वह सफलता से वंचित रह जाता है. इसी बात को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए हैं. ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल से जोड़ने की यह केंद्र सरकार की अनोखी पहल है.

9 खेलों में भाग लेंगे खिलाड़ी

सांसद खेल महोत्सव में करीब चार हजार खिलाड़ी 9 खेलों के मुकाबलों में भाग लेंगे. इनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, खो- खो, क्रिकेट और बॉक्सिंग शामिल हैं. इनके अलग- अलग जगह पर मैच कराए जाएंगे.

बड़ी सौगात

  • टोहाना में नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया.
  • जाखल मंडी क्षेत्र में मल्टी कॉम्प्लेक्स शुरू किया.
  • गांव म्योंद में 33 kV सब- स्टेशन का उद्घाटन किया.
  • गांव मूसाखेड़ा में गांव की फिरनी, गांव साधनवास में कालिया रोड से जम्मू ढाणी तक इंटरलॉक रास्ता, गांव चांदपुरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 नए कमरे, एनएसक्यूएफ लैब तथा चारदीवारी का शिलान्यास किया.
  • गांव करंडी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 6 नए कमरे, एनएसक्यूएफ लैब व 6 पुराने कमरों की मरम्मत का शिलान्यास किया.
  • गांव पारता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार कमरे, शेड, इंटरलॉक रास्ता व चारदीवारी का शिलान्यास किया.
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.