हरियाणा में ठंड और कोहरे के डबल अटैक से बढ़ी आमजन की परेशानी, वाहनों के लिए नए निर्देश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में 1 दिन की राहत के बाद आज फिर गहरी धुंध ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते दृश्यता घटकर 10 मीटर तक रह गई है. देर शाम को हवा की दिशा में हुए परिवर्तन से मौसम साफ नजर आ रहा था, लेकिन तापमान में लगातार हो रही गिरावट से आज फिर कोहरा देखने को मिल रहा है. मैदानी इलाको में धुंध और ठंड ज्यादा देखने को मिल रही है.

Sardi Ka Mausam Weather

पूरे प्रदेश के मौसम की बात करें, तो हिसार सबसे ठंडा जिला रहा है. मंगलवार को हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा.

आगे मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम 20 दिसंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रहेगा. आज 17 दिसंबर को उत्तर व उत्तर- पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है. 18 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादलवाई रहने की संभावना है. इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से कही- कही अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

यह निर्देश जारी

मौसम विभाग द्वारा कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. वाहनों को कम रफ्तार से चलने के निर्देश दिए गए हैं. गाड़ी चलाते समय मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है. वाहन चलाते समय शीशे थोड़ा नीचे रखे और सड़क पर वाहन न रोके. सड़क मार्ग पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में प्रयोग करे, ताकि सड़क दुघर्टना से बचाव हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.