गैजेट डेस्क, Jio New Recharge Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको जियो के 103 रुपए वाले प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आप माइजियो ऐप पर जाकर भी इसके बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
यूजर्स के लिए शानदार प्लान
103 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. नए साल को ध्यान में रखते हुए कंपनी की तरफ से कई सारे नए रिचार्ज प्लान को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है. फ्लेक्स प्लान में कंपनी डाटा और OTT बेनिफिट्स दोनों का लाभ दे रही है. जियो का यह प्लान मात्र 103 रुपए में आता है. यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ- साथ 5GB डाटा पूरी वैलिडिटी के लिए मिलता है. OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन भी एकदम फ्री मिलता है.
इस प्रकार मिलेगा लाभ
अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान हो. तभी आप इस प्लान का बेनिफिट ले सकते हैं. इस प्लान के जरिए कंपनी की तरफ से कई OTT ऐप का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसमें हॉटस्टार के साथ- साथ सोनीलिव, Zee5 का एक्सेस भी शामिल है. अगर आप जियो के यूजर से और किसी बेहतरीन प्लान की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं, तो आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन किफायती प्लान माय जिओ ऐप पर मिल जाएंगे. आप वहां से भी आसानी से रिचार्ज करवा सकते हैं.
