जनवरी महीने में लगेगा TV यूजर्स को बड़ा झटका, अचानक कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली | अगर आप भी हाल फिलहाल में TV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. अगर आप आज के टेलीविजन खरीदने के प्लान को थोड़ा आगे बढ़ते हैं, तो यह आपके लिए काफी महंगा हो सकता है. जनवरी महीने में टीवी की कीमतों में तगड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है, इस प्रकार की कई जरूरी अपडेट भी सामने आ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Smart Led TV

लगेगा बड़ा झटका

खबरें सामने आ रही है कि जनवरी महीने में टीवी की कीमतों में 3 से 4 परसेंट तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है. आप भी सोच रहे होंगे कि अचानक टीवी की कीमतों में वृद्धि क्यों होगी, इसकी प्रमुख वजह मेमोरी चिप की कमी को माना जा रहा है. भारतीय करेंसी में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही टीवी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

भारतीय रुपए में गिरावट टीवी इंडस्ट्री को कैसे प्रभावित करेगी आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा होगा. रुपए के सस्ता होने का असर इस बिजनेस पर इसलिए पड़ता है, क्योंकि एलइडी टीवी में घरेलू वैल्यू एडिशन सिर्फ 30% के आसपास ही है. ओपन सेल, सेमीकंडक्टर चिप, मदरबोर्ड आदि जरूरी पार्ट्स इंपोर्ट किए जाते हैं और रुपए की कीमतों में गिरावट की वजह से इंपोर्ट पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है. इसी वजह से टीवी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

इस वजह से बढ़ेगी कीमतें

AI सरवर के लिए हाई ब्रेड विदथ की मेमोरी की भारी डिमांड की वजह से दुनिया भर में इसकी किल्ल्त हो रही है, जिस वजह से मेमोरी की कीमत बढ़ रही है. चिप बनाने वाले ज्यादा मुनाफे वाले आई चिप्स पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे टीवी जैसे डिवाइस की सप्लाई में काफी कमी देखने को मिल रही है. इसी वजह से अगले महीने में टीवी की कीमतों में आसानी से 3 से 4 % की वृद्धि देखने को मिल सकती है. अगर आप भी हाल फिलहाल में टीवी खरीदने जा रहे है, तो अब आपके पास शानदार मौका है. नहीं तो, आपको बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.