चंडीगढ़ | पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों यानी ग्राम सचिवों का ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव चल रहा है. ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के बीच अब रूल्स बदले गए हैं. नए नियमों के अनुसार, अब ग्राम सचिवों की कैडर यूनिट जिले की अपेक्षा ब्लॉक कर दी गई है. इसके साथ ही, मैक्सीमम समय को 7 से घटाकर 5 वर्ष किया गया है यानी अब एक ग्राम सचिव ब्लॉक में अधिकतम 5 साल रह सकेगा.
एक स्थान पर तैनाती का समय कम से कम 1 साल ही रहेगा. शेड्यूल में जिला यूनिट करने पर ग्राम सचिवों ने नाराजगी व्यक्त की थी.
तीन कैटेगरी में बाँटे ग्राम सचिव
ग्राम सचिवो ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात भी की थी. सचिवों ने ज्ञापन देकर जिला कैडर को अप्रासंगिक कहा था. ज्ञापन में बताया गया था कि इससे ग्राम सचिवों के पदों में जिलास्तर पर असमानताएं पैदा हो जाएंगी.
राज्य में ग्राम सचिवों को तीन कैटेगरी में वितरित किया गया है. इनमें ग्राम सचिव- 1, ग्राम सचिव- 2 और महाग्राम सचिव शामिल हैं. वर्तमान में राज्य में तीनों के 500 से ज्यादा पद खाली हैं. ग्राम सचिव के कुल 650 पदों में 36 पद खाली है तो ग्राम सचिव- 2 के 3857 में 399 और महाग्राम सचिव के 125 में 70 पद खाली है.
