क्रिसमस- न्यू ईयर पर सफर करने वालों की हुई मौज, 8 राज्यों से होकर गुजरेगी 2 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. क्रिसमस और न्यू ईयर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. इन ट्रेनों के संचालन का एक- दो नहीं, बल्कि पूरे 8 राज्यों के लोगों को फायदा मिलेगा. दोनों सुपरफास्ट ट्रेनें कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, यूपी, नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि के बीच आमजन के सफर को आरामदायक बनाने का काम करेगी.

Train Railways

मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल

ट्रेन नंबर 04001, मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 08.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. 21, 24, 27 और 30 दिसंबर को इस ट्रेन का संचालन रहेगा. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04002, नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली से रात 10.40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी व मथुरा स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस

ट्रेन नंबर 04695, बांद्रा टर्मिनस- अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन रात साढ़े 8 बजे अमृतसर पहुंचेगी. 24 और 28 दिसंबर को इस ट्रेन का संचालन रहेगा. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04696, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन अमृतसर से सुबह 04.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी एवं ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.