BSNL के इस प्लान ने उड़ाई अन्य कंपनियों की नींद, 5 रुपये से कम खर्च में मिलेगा 2GB डाटा

गैजेट डेस्क, BSNL New Plan | निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से एक बार फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने की तैयारी की जा रही है अर्थात कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान को महंगा करने की प्लानिंग कर रही है. इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. कंपनी की तरफ से ऐसा किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया गया है, जिसका रोज का खर्च मात्र 5 रुपये से कम होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

BSNL

BSNL का नया रिचार्ज प्लान

कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट किसी भी महंगे रिचार्ज प्लान की तुलना में कम नहीं है अर्थात आपको इस प्लान में एक से बढ़कर एक बेहतरीन सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है. बीएसएनएल के जिस प्लान के बारे में हम बातचीत कर रहे हैं वह मात्र 347 रुपए का आता है. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 56 दिनों की है. अगर प्रतिदिन के हिसाब से देखे तो खर्च 5 रुपये से भी कम आने वाला है.

इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भारत में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है. यहां तक की रोमिंग के दौरान भी कॉल पूरी तरह से फ्री रहने वाली है.

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा

बीएसएनल का यह प्लान डाटा यूजर्स को भी निराश नहीं करता है अर्थात इस प्लान में उन्हें हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है. डाटा और कॉलिंग के लिहाज से यह प्लान अन्य कंपनियों के रिचार्ज प्लान को कड़ी टक्कर देने वाला है. अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आप इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इस प्लान की सबसे ज्यादा खास बात इसकी लंबी वैलिडिटी के साथ- साथ इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी है. अगर आप भी हाई स्पीड डाटा और किसी किफायती रिचार्ज प्लान को सर्च कर रहे है तो बीएसएनल का यह रिचार्ज प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.