दिल्ली सरकार की जनता आवास योजना का उठाए फायदा, राजधानी में पूरा होगा खुद के घर का सपना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना घर लेने का सपना जल्द पूरा होने वाला है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जनता आवास योजना 2025 लॉन्च कर दी है. इस योजना के तहत कुल 144 फ्लैट शामिल किए है. इनमें से 62 फ्लैट द्वारका मोड़ पर और 82 फ्लैट छत्तरपुर मैन रोड पर है. यह सभी फ्लैट EWS श्रेणी वाले है.

flat

इस दिन से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

इस योजना की पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इसके लिए आवेदन फीस 2500 रुपए रहेगी. साथ ही, पंजीकरण की अंतिम डेट 7 फरवरी 2026 रहने वाली है. बता दें कि इस योजना के लिए वही लोग पंजीकरण करा सकते है जिसकी परिवारिक वार्षिक आय 10 लाख रुपए हो. इन फ्लैटों को प्राइवेट बिल्डरों द्वारा तैयार कराया गए है. इन फ्लैटों को बांटने की प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

कवर्ड एवं अनकवर्ड पार्किंग सुविधा

DDA के अनुसार, द्वारका मोड़ पर बने फ्लैटों का साइज 29 से 30 वर्ग मीटर है और इनकी कीमत साढ़े 12 से साढ़े 13 लाख रुपए के बीच रहने वाली है. वही, छत्तरपुर मेड रोड पर बने फ्लैटों का साइज 45 से 48 वर्ग मीटर है और इन फ्लैटों का रेट 23 से साढ़े 24 लाख के बीच रहने वाली है.

इन फ्लैटों के साथ कवर वाली और बिना कवर वाली दोनों पार्किंग रहने वाली है. इसके अंतर्गत 2 वर्ग मीटर की अनकवर्ड पार्किंग और डेढ़ वर्गमीटर की कवर्ड पार्किंग को शामिल किया गया है. मतलब कुल मिलाकर फ्लैटों में पार्किंग की सुविधा रहने वाली है. बता दें कि फ्लैट का ड्रा परिणाम 13 फरवरी को घोषित किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.