HKRNL पोर्टल के जरिए पूरी होगी एरियर बिल प्रक्रिया, UHBVN ने जारी किया नया एसओपी

चंडीगढ़ | उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की तरफ से एरियर बिलों के निपटान को लेकर नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की गई है.  यह प्रक्रिया अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड पोर्टल के जरिये की जाएगी. HKRN के माध्यम से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से एरियर बिलों का निपटान किया जाएगा.

Electricity Board

निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए प्रक्रिया

यह आर्डर मुख्य अभियंता (प्रशासन) की मंजूरी से जारी किया गया है. निगम ने सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) और डीडीओ को निर्देशित किया हैं कि एरियर भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार ही पूरी की जाए. नई व्यवस्था के मुताबिक, सबसे पहले संबंधित डीडीओ कार्यालय एरियर बिल तैयार करेगा और इसे एसई के पास भेजा जाएगा.

निर्देशों का सख्ती से हो पालन

एसई जांच के बाद अगर भुगतान उचित पाएं जाते है तो बिल वापस डीडीओ के पास भेजा जाएगा. इसके बाद, डीडीओ एचकेआरएन पोर्टल पर एरियर से संबंधित अनुरोध दर्ज करेंगे. लास्ट में हेड ऑफिस लेवल पर एडमिन विंग द्वारा एचओडी लॉगिन से बिल को स्वीकृति दी जाएगी. निगम की तरफ से सभी अधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.