KBC में छाई गणेशपुर के सरकारी स्कूल की अध्यापिका सरिता, टकाटक जवाब देकर जीती लाखों रुपए की धनराशि

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला से एक गौरवमई खबर सामने आई है. यहां बरवाला खंड के गांव गणेशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका सरिता ने मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पहुंचकर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. इतने बड़े मंच पर उनकी उपस्थिति से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है.

KBC Panchkula Sarita

KBC में जीती लाखों रूपए धनराशि

अध्यापिका सरिता मूल रूप से चरखी दादरी की रहने वाली है और फिलहाल गणेशपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्राइमरी टीचर कार्यरत हैं. KBC में शानदार प्रदर्शन के बाद गांव गणेशपुर लौटने पर अध्यापिका सरिता का ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया. हर कोई उनकी सराहना करते नहीं थक रहा था.

अध्यापिका सरिता ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति जैसे बड़े मंच पर मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों का जवाब देना किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ हर प्रश्न का जवाब दिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए ईनाम स्वरूप साढ़े 7 लाख रुपए की धनराशि और सोने की चेन जीतने में सफलता हासिल की. अमिताभ बच्चन जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उनका सरल और सहज स्वभाव देखकर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिली.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

बताया सफलता का राज

अध्यापिका सरिता ने बताया कि यदि आप सच्ची लगन और कड़े परिश्रम से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हैं तो एक दिन सफलता अवश्य मिलती है. इंसान को कठिन परिस्थितियों का बहाना बनाकर मंजिल से पीछे नहीं हटना चाहिए. यदि आप मेहनत करते हैं तो समस्याएं अपने आप हल होने लगती है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय और छात्रों को दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.