हिसार में कारपेंटर दीनानाथ की यादगार विदाई, साथियों ने बेहद खास बना दी रिटायरमेंट

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) में कारपेंटर के पद पर कार्यरत दीनानाथ की रिटायरमेंट की विदाई अजीब तरीके से की गई. उनकी यह विदाई पूरे हरियाणा मे चर्चा का विषय बन गई है.

Hisar Dinanath

हिसार में अनोखा दृश्य

दीनानाथ 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे और उनकी विदाई हाथी पर सवार होकर की गई जो अनोखी ही नहीं बल्कि यादगार भी रही. दीनानाथ को कार्यालय से लेकर मॉडल टाउन स्थित उनके घर तक बड़ी धूम धाम से ले जाया गया. इसके लिए 3 लाख रुपए से जयपुर से हाथी मंगवाया गया था. साथ ही, हाथी को सोने जैसे चमकते मुकुट से भी सजाया गया था.

लोगों की उमड़ी भीड़

1 लाख रुपये के पटाखे फोड़े गए और बैंड- बाजों के साथ पूरा खुशनुमा माहौल बना रहा. HSIIDC के अर्बन एस्टेट में स्थित कार्यालय में जैसे ही हाथी पहुंचता है, वहां लोगों की भीड़ उमड़ी. हाथी के साथ ऐसी रिटायरमेंट विदाई देखने को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. ऐसी अनोखी विदाई शायद ही किसी ने देखी होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.