चंडीगढ़ | हरियाणा में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है. बता दें कि हरियाणा सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना और PM- यशस्वी घटक- 2 के माध्यम से पिछड़े वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के दौरान लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए है.

हरियाणा में उच्च शिक्षा के मिलेंगे बेहतर विकल्प
सामाजिक न्याय, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग के अधिवक्ता ने बताया कि इस छात्र PMS- SC योजना के लिए अनुसूचित जाति और PM- यशस्वी घटक- 2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति श्रेणी से जुड़ा होना चाहिए. इसके अलावा, छात्र की परिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए.
इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है ताकि वे उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प चुन सके और उनके रोजगार में वृद्धि हो सके.
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए 28 फरवरी तक NSP पोर्टल scholarship.gov.in. पर आवेदन कर सकते है. योजना से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट haryanascbc.gov.in पर जाना होगा.