हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी लाइफ स्किल ट्रेनिंग, जानें इसका उद्देश्य

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों को लाइफ स्किल ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है. प्रशिक्षण से संबंधित प्रारूप तैयार कर लिया गया है. जल्द ही, इसे शुरू किया जाएगा. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य छात्रों को समाज में जागरूक एवं आत्मनिर्भर इंसान बनाना है.

SCHOOL STUDENT

हरियाणा में जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार

शिक्षा विभाग का मानना है कि लाइफ स्किल ट्रेनिंग के जरिए छात्रों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है. बचपन के दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में कई बदलाव होते है. ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है. इस ट्रेनिंग के जरिए उन्हें उन विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी जो उनके पाठ्य विवरण का हिस्सा नहीं होते.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

जैविक खेती का मिलेगा प्रशिक्षण

लाइफ स्किल ट्रेनिंग के दौरान स्कूली बच्चों को सिखाया जाएगा कि जीवन में सफलता के लिए केवल नंबर ही काफी नहीं होते हैं. छात्रों को संचार कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, तनाव प्रबंधन और टीम वर्क के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे भविष्य में किसी भी कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सकें. छात्रों को HIV के प्रति जागरूक किया जाएगा. साथ ही, उन्हें जैविक खेती का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.