चंडीगढ़ | हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हालांकि, आज सुबह दिल्ली- NCR में सुबह-सुबह मौसम पूरी तरह से बदल गया है. यहां कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली हैं. बारिश के साथ उत्तर- पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है.
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एक और जहां घने कोहरे और शीतलहर के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर दिख रहा है तो वहीं, दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश के कारण ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है जताई जा रही है.
इन इलाकों में बारिश की संभावना
हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों में सुबह से ही बारिश की संभावना बनी हुई है. फरीदाबाद सहित आसपास के इलाकों में नए साल की पहली बारिश देखने को मिली है. वहीं, मौसम विभाग ने 08:30 पर बताया कि आने वाले 2 घंटों के भीतर सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद और होडल में बारिश की संभावना है. बारिश होने से इन इलाकों में वायु प्रदुषण के स्तर में सुधार देखने को मिलेगा तो वहीं, साथ ही फसलों के लिए भी बारिश की बूंदें फायदेमंद साबित होगी.
तापमान में गिरावट होगी दर्ज
हरियाणा के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण यहां तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है. कई इलाकों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में रात के तापमान में फिर से गिरावट होने की चेतावनी जारी की गई है. यानि शीतलहर चलने और पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है.
