हरियाणा के स्कूलों में छुट्टियों की रहेगी भरमार, फटाफट देखें जनवरी महीने के अवकाश

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तरी बर्फीली हवाओं से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई हैं. धनी धुंध और कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य के बराबर हो गई है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. बता दें कि यह अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी तक रहेगा.

Winter Cold compressed

हरियाणा में इन दिनों रहेगा अवकाश

तारीख अवकाश का कारण
18 जनवरी रविवार अवकाश
23 जनवरी बसंत पंचमी या छोटूराम जयंती के अवसर पर अवकाश
25 जनवरी रविवार अवकाश
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अवकाश
27 जनवरी प्रतिपूरक अवकाश घोषित

प्री – बोर्ड परीक्षाएं होगी शुरू

22 जनवरी से बोर्ड कक्षाओं 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है. ये परीक्षाएं 4 फरवरी तक चलने वाली है. शिक्षा विभाग के आदेश पर अब प्री- बोर्ड परीक्षाओं में अलग से उत्तर- पुस्तिका दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों को उत्तर लिखने की बेहतर प्रैक्टिस हो सके.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू की जाएगी. कक्षा 12वीं के साथ ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. बोर्ड द्वारा परीक्षा से संबंधित डेटशीट जारी नहीं की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.