IGNOU दिल्ली में कर रहा रोजगार मेले का आयोजन, आप भी करें अपना रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली, IGNOU | अगर आप दिल्ली में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक गोल्डन चांस है. जी हां, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपको काम करने का मौका मिल रहा है. अगर आप भी दिल्ली में नौकरी करना चाहते हैं तो हमारी यह खबर जरूर देखें. आपको बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से 12 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है. अगर आप भी नौकरी के इच्छुक हैं तो इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं.

IGONU

IGNOU रोजगार मेला

यह मेला कल यानी 12 जनवरी को लगने जा रहा है. बता दें कि जॉब फेयर के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10:00 रहेगा. आपको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. आप भी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और मेले में हिस्सा ले सकते हैं. इग्नू और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साथ मिलकर रोजगार मेले को आयोजित कर रहा है. जो भी उम्मीदवार इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं वो गूगल फॉर्म की सहायता से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अलग- अलग कंपनियाँ नौकरी देने को तैयार

इसके तहत एविएशन, बीपीओ, कस्टमर सर्विस, सेल्स, टेक, हॉस्पिटैलिटी समेत कई पदों पर नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया जा रहा है. इन जॉब्स से जुड़ी कंपनियां अलग- अलग पोस्ट पर नौकरी देने के लिए उम्मीदवारों का चयन करने इस रोजगार मेले में पहुंच रही है. इस जॉब फेयर में ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस सभी प्रकार के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

अगर आप भी इस रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक हैं तो अपने साथ अपनी अपडेट सीवी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट की मार्कशीट के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट साथ अवश्य लेकर आए.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको IGNOU Rojgar Mela 2026 Registration पर जाना होगा.
  • इसके बाद, अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा.
  • अब अपनी सभी डिटेल दर्ज करनी होगी.
  • आपको अपनी ईमेल आईडी, नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर समेत कई जानकारियां भरनी होगी.
  • यदि आप IGNOU से कोई कोर्स कर रहे हैं तो अपना एनरोलमेंट मंबर, रीजनल सेंटर, कोर्स का नाम के साथ सारी जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना होगा.
  • इस प्रकार इस जॉब फेयर में आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.