नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, PF कटता है तो मिलेगा 7 लाख रुपए तक फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर

नई दिल्ली | देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक काम की खबर है. बता दें कि ज्यादातर कर्मचारियों की सैलरी से PF कटता है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यही PF अकाउंट उन्हें रिटायरमेंट के साथ- साथ एक अहम सुरक्षा कवर भी प्रदान करता है. अक्सर नौकरीपेशा लोग PF को भविष्य की पूंजी समझते हैं लेकिन PF अकाउंट के साथ अपने आप एक फ्री लाइफ इंश्योरेंस जुड़ा होता है. इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है और न ही कोई प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है. यह फायदा हर एक्टिव PF मेंबर को अपने आप मिल जाता है.

PF EPF Rupees Modi

PF अकाउंट का उठाए फायदा

EPFO की तरफ से यह सुविधा एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) के तहत दी जाती है. इसे EPF और EPS के बाद तीसरा बड़ा फायदा माना जाता है. जैसे ही आपका PF अकाउंट एक्टिव होता है आप इस इंश्योरेंस स्कीम के दायरे में आ जाते हैं. इस इंश्योरेंस के लिए कर्मचारी को 1 रूपया भी नहीं देना होता है. पूरा खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जाता है. कंपनी हर महीने बेसिक सैलरी और Da का 0.5% EDLI में जमा करती है. यह कटौती कर्मचारी की सैलरी से नहीं होती है.

इतना मिलेगा पैसा

EDLI का फायदा नौकरी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर मिलता है. चाहे घटना घर पर हुई हैं या कार्यालय में. इंश्योरेंस कवर हर स्थिति में लागू रहता है. ऐसे हालात में परिवार या नॉमिनी को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है. इसके तहत, न्यूनतम कवर ढाई लाख रुपए और अधिकतम 7 लाख रुपए तक है. आर्थिक सहायता राशि निर्धारित करते समय पिछले 1 साल की सैलरी और PF में जमा अमाउंट राशि को देखा जाता है. सैलरी और PF जितना बेहतर होगा, इंश्योरेंस कवर भी उतना ही बढ़िया मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं है जबकि यह नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद जरूरी सुरक्षा कवर हैं इसलिए आपके घर या जानकारी में कोई PF मेंबर हैं तो उसे इस फायदे के बारे में जरूर बताएं ताकि मुश्किल घड़ी में उसके परिवार को आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.