नई दिल्ली | भारत में हर इंसान घूमने का शौकीन होता है. किसी को गर्मियों में घूमना अच्छा लगता है तो कोई सर्दियों में घूमना पसंद करता है. सर्दियों में घूमने का मजा अलग ही होता है. ठंडी- ठंडी हवाएं मन को मोहने वाली होती हैं. इसके अलावा घूमने के लिए ज्यादातर लोगों को पहाड़ पसंद होते है, लेकिन हर पर्यटन स्थल पर आजकल खूब भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में हम आपको एक ऐसी जगह से रूबरू करवाएंगे जहां ना भीड़ है और ना ही अशांति है.
भारत का इटली
हम बात कर रहे महाराष्ट्र में मौजूद एक ऐसी जगह की जहां की कहानियां और माहौल आपको हैरान कर देंगे. जी हां, इसका नाम लवासा शहर है जहां आपको सौंदर्य के साथ- साथ शांति भी मिलती है. इसकी खूबसूरत इमारतें, रंगीन सड़के और झीलों के किनारे आपके मन में मोहने वाले है.
लवासा को इटली के मशहूर शहर पोर्टोफिनो की तर्ज पर बसाया गया है. यहां की इमारतें यूरोपियन स्टाइल में बनाई गई है जो इसको ओर भी खास बनाती है. वारसगांव झील के किनारे बनी रंग- बिरंगी बिल्डिंग और पत्थर की सड़के इसे किसी विदेशी शहर जैसा अनुभव कराते है. लवासा की प्रकृति और आधुनिक बनावट में अनोखा दृश्य देखने को मिलता है.
घूमने का बेस्ट समय
हम आपको अलग- अलग समय के हिसाब से यहां के सौंदर्य का उदाहरण देते है. आपका जब भी घूमने का प्लान बनता है, आप आ सकते है. शुरुआत में बात करें तो यह अक्तूबर से मार्च के बीच जब ठंड का समय होता है. इस समय आप लवासा में ठंड का सुहावना मजा ले सकते है. आप साइक्लिंग कर सकते है और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते है.
इसके अलावा, जून से सितंबर मानसून का समय होता है. इस समय चारों तरफ हरियाली, पहाड़ो पर छाई धुंध और बहते झरने यहां की खूबसूरती बढ़ाते है. अप्रैल से जून गर्मी का समय होता है. इन महीनों मौसम गर्म होता है और भीड़ कम होती है तो गर्मियों में भी लवासा घूमने का अच्छा विकल्प है.
लवासा पहुंचने का तरीका
लवासा पुणे से लगभग 57 KM दूर है और आप गाड़ी से डेढ़ से 2 घंटे में पहुंच सकते है. वही मुंबई से 100 KM दूरी पर स्थित है और आप 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते है. मगर यदि आप ट्रेन या टैक्सी से आ रहे है तो पुणे एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन सबसे बेस्ट ऑप्शन है. वहां से टैक्सी लेकर आप लवासा पहुंच सकते है.
